Home » Uncategorized » अखिल कुमार बने एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियन, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत….

अखिल कुमार बने एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियन, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत….

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अखिल कुमार का कंदरौर क्षेत्र के गांव देलग में शानदार स्वागत किया गया। अखिल ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों और परिवार के आशीर्वाद को दिया। स्वागत समारोह का आयोजन किक बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से किया गया, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव डॉ . संजय यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। अखिल ने धौलरा मंदिर और शहर के गुरुद्वारे में शीश नवाया और राज्य सरकार से किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच और प्रोत्साहन की मांग की। इस अवसर पर, डा. संजय यादव ने अखिल को बधाई दी और सरकार से अपील की कि वह किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए अन्य खेलों के समान सुविधाएं उपलब्ध कराए। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर खिलाड़ियों के अधिकारों और सुविधाओं के लिए मांग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *