Dhanteras 2024 Date Time in India: धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, गणेश जी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा की जाती है. साथ ही धनतेरस के दिन सोना-चांदी, तांबा-पीतल, बर्तन, वाहन जैसी समृद्धि से जुड़ी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गईं चीजें 13 गुना समृद्धि देती हैं. हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व को बहुत माना गया है. लेकिन इस साल लोगों में दिवाली की तरह धनतेरस मनाने की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन है. लोग असमंजस में हैं कि इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को है या 30 अक्टूबर को. धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है. इसलिए इसे धन त्रयोदशी कहते हैं और आम बोलचाल की भाषा में धनतेरस कहते हैं. इस साल पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर 2024 की सुबह 10 बजकर 32 मिनट से होगी, जो कि 30 अक्टूबर की दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के मुताबिक धनतेरस का पर्व दिन 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।
धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ योग
धनतेरस पर जब शुभ योग बनते हैं तो यह और भी फलदायी हो जाती है. इस साल धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है, इस योग में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है. त्रिपुष्कर योग 29 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर अगले दिन तक 10 बजकर 30 मिनट पर रहेगा. इस योग में खरीदी गईं चीजें 3 गुना ज्यादा फलदायी साबित होती हैं. वहीं धनतेरस पर खरीदारी का अभिजीत मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इस योग में खरीदारी करना सबसे शुभ रहेगा।




