सोलन: रामलीला क्लब और हिंदू जागरण धर्मपुर की ओर से आयोजित रामलीला में ताड़का वध का सुंदर मंचन किया गया। मंचन के पहले दृश्य में राजा दशरथ के दरबार में विश्वामित्र पहुंचते है। वन में असुरों के अत्याचार से त्रस्त महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को साथ ले जाने के लिए कहते है। इसके बाद राम-लक्ष्मण वन की ओर निकल जाते है। रास्ते में दंडक वन में विश्वामित्र ताड़का के बारे में बताते है। राम-लक्ष्मण वन में असुरों का वध करते हैं और राक्षसी ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं। इसके बाद दंडक वन में मारीच-सुबाहु और लक्ष्मण के बीच संवाद का मंचन किया गया। तड़का वध के बाद सभी ऋषि मुनि प्रसन्न हो जाते हैं। इसके बाद मारीच के भाग जाने के बाद गिरना और सुबाहु को बाण लगने का दृश्य दिखाया गया।





