Home » Uncategorized » 4 शादियां, 20 बच्चे, एक और पाकिस्तान की मांग… बोले-BJP दिग्गज नेता शांता कुमार

4 शादियां, 20 बच्चे, एक और पाकिस्तान की मांग… बोले-BJP दिग्गज नेता शांता कुमार

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि हिन्दुओं के मुकाबले मुस्लिम आबादी अधिक बढ़ रही है। इसके पीछे की वजह है कि एक मुस्लिम व्यक्ति चार शादियों करता है और उसके 20 बच्चे होते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की अगर यही सोच रही तो वो दिन दूर नहीं जब भारत में एक पाकिस्तान बनाने की मांग खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम नेताओं ने योगी आदित्य नाथ जी को धमकी दी है और कहा है कि 2027 में उनकी सरकार समाप्त हो जाएगी। क्योंकि मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है। दुर्भाग्य से यह एक सच्चाई है कि भारत की संख्या का अनुपात बिगड़ रहा है।

शांता बोले- ये चिंता का विषय
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमारा क कहना है कि ये चिंता का विषय है। केंद्र सकार को इसे लेकर कानून बनाना चाहिए। सरकार को जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कानून बनाना चाहिए। यदि अभी कानून नहीं बन सकता तो सरकार एक अनिवार्य नियम बनाये कि दो से अधिक बच्चों वाले परिवार को किसी भी प्रकार की सरकार की कोई सुविधा नही मिलेगी। इसके साथ ही उस परिवार का कोई सदस्य किसी भी प्रकार के चुनाव में खड़ा नहीं हो सकता। शांता कुमार ने कहा कि देश में बढ़ रही गरीबी और बेरोजगारी पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी द्वारा सब प्रकार की कोशिश अतिशीघ्र करने के बाद भी देश में गरीबी और वेरोजगारी बढ़ रही है। शांता ने कहा कि इसका कारण सिर्फ देश में बढ़ रही जनसंख्या है। गरीबी और बेरोजगारी से भी अधिक भयंकर यह मुस्लिम मनोवृति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *