Home » Uncategorized » राजकीय महाविद्यालय सोलन में एनएसएस के जिला स्तरीय एक दिवसीय Pre-RD सिलेक्शन कैंप का हुआ आयोजन….

राजकीय महाविद्यालय सोलन में एनएसएस के जिला स्तरीय एक दिवसीय Pre-RD सिलेक्शन कैंप का हुआ आयोजन….

सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन में एनएसएस के जिला स्तरीय एक दिवसीय Pre-RD सिलेक्शन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के निर्देशअनुसार किया गया। बता दें कि इस कैंप में जिला सोलन के निजी एवं सरकारी महाविद्यालयों के स्वयंसेवीयों ने भाग लिया। जिसमें से 10 लड़के वह 14 लड़कियां थी। इन प्रतिभागियों का चयन उनके परेड प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। वहीं परेड प्रदर्शन का निरीक्षण पुलिस विभाग के ड्रिल चीफ इंस्ट्रक्टर द्वारा किया गया। वह साथ ही सांस्कृतिक निरीक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा स्थापित की गई चार सदस्य चयन समिति के द्वारा किया गया। चयनित स्वयंसेवी 01 अक्टूबर को सुंदर नगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स Pre-RD सिलेक्शन कैंप में भाग लेंगे।

राज्य स्तर से इन स्वयंसेवियों का चयन जोनल स्तर के Pre-RD selection कैंप के लिए किया जाएगा। साथ ही जोनल स्तर से चयनित अभ्यर्थियों को 2025 जनवरी में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले रिपब्लिक डे कैंप में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस चयन कैंप का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सोलन के प्राचार्य डॉक्टर ललित गुलरिया NSS प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं जिला नोडल अधिकारी NSS डॉक्टर प्रियंका मुल्तानी एवं डॉ घनश्याम सोनी के निर्देशन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *