Home » Uncategorized » इस बार कहर ढाएगा पितृ पक्ष? 15 दिन में 2 ग्रहण व 2 ग्रह गोचर इन लोगों की जिंदगी कर देंगे उलट-पुलट

इस बार कहर ढाएगा पितृ पक्ष? 15 दिन में 2 ग्रहण व 2 ग्रह गोचर इन लोगों की जिंदगी कर देंगे उलट-पुलट

17 सितंबर 2024 से पितृ पक्ष शुरू हो रहे हैं, जो कि 2 अक्‍टूबर 2024 तक चलेंगे. वहीं इस बीच 18 सितंबर 2024 को चंद्र ग्रहण लग रहा है और 2 अक्‍टूबर 2024 को सूर्य ग्रहण लगेगा. इतना ही नहीं पितृ पक्ष के दौरान कई महत्‍वपूर्ण ग्रह-गोचर हो रहे हैं. सबसे पहले 17 सितंबर को सूर्य गोचर करके कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे. इसके अगले दिन 18 सितंबर को शुक्र गोचर करके तुला राशि में आएंगे. 23 सितंबर को बुध गोचर करके कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के साथ युति करके बुधादित्‍य योग बनाएंगे. यह सारी स्थितियां 3 राशियों के लिए अच्‍छी नहीं कही जा सकती। कर्क राशि के जातकों को इन 15 दिनों में आर्थिक नुकसान हो सकता है. कर्ज बढ़ सकता है. जॉब-बिजनेस में समस्‍या हो सकती है. चोट लगने या दुर्घटना होने के योग हैं. घर में मनमुटाव या झगड़ा हो सकता है.  वहीं तुला राशि के जातकों को मैरिड लाइफ में समस्‍या हो सकती है. जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है. संतान से परेशानी हो सकती है. नौकरी-व्यापार में अड़चनें आ सकती हैं. मकर राशि के लोग किसी समस्‍या में फंस सकते हैं. पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है. बेहतर होगा कि कम पैसे में गुजारा कर लें लेकिन उधार या कर्ज से बचें. पैसा फंस सकता है. तनाव हो सकता है. वर्कप्‍लेस पर मान हानि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *