Home » Uncategorized » ऑन ड्यूटी चौकीदार को पीटा, क्रॉस मुकदमा हुआ दर्ज….

ऑन ड्यूटी चौकीदार को पीटा, क्रॉस मुकदमा हुआ दर्ज….

हमीरपुर : जिला सदर थाना के अंतर्गत पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के डिवीजन में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने स्थानीय व्यक्ति पर मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया है। इसके अगले दिन रविवार को दूसरे पक्ष द्वारा भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस मामले में सबसे पहले अनिल कुमार पुत्र ब्यास देव निवासी बारल तहसील धर्मपुर जिला मंडी ने सन्नी चोपड़ा निवासी हमीरपुर के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने अपनी दी शिकायत में बताया है कि वह पी.डब्लयू.डी. विभाग में चौकीदार के तौर पर कार्यरत है। सन्नी चोपड़ा ने उससे शनिवार शाम करीब 7 बजे मारपीट की है, जबकि वह ऑन ड्यूटी था। इस मारपीट में उसे गंभीर चोटे आई हैं। उसने बताया कि सन्नी चोपड़ा जोकि ठेकेदारी का काम करता है, उसने बिना किसी कारण उससे यह मारपीट की है। पुलिस ने कॉस नुकद्दमा दर्ज शिकायतकर्ता अनिल कुमार का मैडीकल करवाकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं अगले दिन रविवार शाम को दूसरे पक्ष सन्नी चोपड़ा ने भी मामले की शिकायत की है। पुलिस द्वारा क्रॉस मुकद्दमे दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मामले की पुष्टि ए. एस. पी. राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें दी गई हैं, इसके चलते क्रॉस मुकद्दमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *