शिमलाः हिमाचल प्रदेश में अब मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 सितंबर तक बारिश और धूप के रहने के आसार हैं. आगामी दिनों में मानसून की रफ्तार थम सकती है. 9 सितंबर को मौसम करवट ले सकता है और उच्च पर्वतीय इलाके शुष्क रहेंगे, जबकि मध्य व मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं हरियाणा में भी मानसून कमजोर पड़ने लगा है और 10 सितंबर तक फिलहाल ऐसी ही स्थिति बनी रहने वाली है।आईएमडी ने बताया है कि 9 सितंबर को मैदानी व निचले पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं पर वर्षा हो सकती है. मध्य पर्वतीय क्षेत्र में भी कहीं-कहीं पर वर्षा हो सकती है. इसके अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्र में भी बारिश की संभावना है. जबकि 10 सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक उच्च पर्वतीय क्षेत्र में मौसम शुष्क रह सकता है. जबकि अन्य इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेगी. आईएमडी ने अगले 7 दिनों के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हरियाणा में भी मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि सुबह-शाम चलने वाली हवाओं से मौसम में ठंडक बनी रहेगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने से मानसून में सक्रियता अगले 3 से 4 दिन कम रहेगी. 8 से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम में परिवर्तनशील तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश की ही संभावना है. पश्चिमी हरियाणा में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर छिटपुर बूंदाबांदी की संभावना है।





