Home » Uncategorized » कार से टक्‍कर के बाद ऑटो से ग‍िरे लोगों को रौंदता चला गया वाहन…

कार से टक्‍कर के बाद ऑटो से ग‍िरे लोगों को रौंदता चला गया वाहन…

(बाराबंकी)। बाराबंकी के न‍िंदूरा में देर रात कार से आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार लोग सड़क पर गिर गए। तभी वहां से गुजर रहा भारी वाहन उन्‍हें रौंदता हुए चला गया। इस भयानक हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। हादसा लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर थाना बड्डूपुर के ग्राम इनैतापुर के पास गुरुवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। बताया जाता है कि महमूदाबाद की ओर से आ रहा ऑटो सामने से वरना कार में टकरा गया। कार सड़क किनारे खाई में चली गई। इसी बीच एक अन्य कार भी आकर टकराई और ऑटो पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। तभी कोई भारी वाहन निकला और सभी को कुचलता हुआ निकल गया।

पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

सड़क पर मरणासन्न अवस्था में पड़े मिले सात लोगों में पांच लोगों की मौत हो गई। अन्य को जिला अस्‍पताल भेजा गया। जिला अस्‍पताल में एडीएम अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। एडीएम ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कुर्सी थाने के ग्राम उमरा निवासी इरफान व उसके परिवार के अजीज अहमद, ताहिरा बानो, शाबरीन व वहीरुद्दीन निशां के रूप में हुईं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]