Home » Uncategorized » रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर गिरा, मची चीख-पुकार….

रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर गिरा, मची चीख-पुकार….

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादासा टल गया है. एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा ले जाया जा रहा एक खराब हेलीकॉप्टर आसमान से अचानक जमीन पर गिर गया. ये मामला केदारनाथ पैदल मार्ग के रामबाड़ा का है.  बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में क्रिस्टल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर खराब हो गया था. इसके बाद उसे ले जाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बुलाया गया था. जैसे ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तो थोड़ी दूर पहुंचने के बाद उससे बंधा खराब हेलीकॉप्टर टूटकर आसमान से जमीन पर जा गिरा. गनीमत ये रही कि जिस समय ये खराब हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरा. उस दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था. जानकारी के मुताबिक पता चला कि खराब हेलीकॉप्टर काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अपना सुतंलन खो बैठा था. क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर को केदारनाथ से गौचर हैलीपैड ले जाते समय ये हादसा घटित हुआ था.

हादसे में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

इस हादसे मे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. इससे पहले मई के महीने में केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया था. केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी. हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई. जिससे 6 लोगों की जान बचाई गई थी. हेलीकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी. इस हादसे को लेकर रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया था कि हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था. केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *