Home » Uncategorized » अर्की की रूपल क्रिकेट अकादमी धर्मशाला के लिए चयनित…..

अर्की की रूपल क्रिकेट अकादमी धर्मशाला के लिए चयनित…..

सोलन: अर्की उपमंडल के देवरा गांव की रूपल ठाकुर का चयन क्रिकेट अकादमी धर्मशाला के लिए हुआ है। रूपल हिमाचल क्रिकेट संघ की अकादमी में क्रिकेट के गुर सीखेगी। HPCA क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 13 जुलाई को अकादमी के लिए ट्रायल हुआ। इसमें उन्होंने अपनी बल्लेबाजी व मीडियम पेस बोलिंग से ऐसा जलवा बिखेरा की उनकी सिलेक्शन धर्मशाला के लिए हो गई। रूपल को बचपन से क्रिकेट खेलना का शौक था। उनके पिता संजीव ठाकुर व माता भारती ने उसे पढ़ाई के साथ क्रिकेट खेलने में पूरा सहयोग किया।

पिता पुलिस विभाग तो माता गृहणी है
रूपल एमआरडीएवी स्कूल में 7 वीं की छात्रा है। पिता संजीव ठाकुर का कहना है कि यह रूपल की मेहनत का नतीजा है। यह उनके लिए ही नहीं बल्कि अर्की क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *