शिमला: प्रभावशाली लेखनी के स्वामी वरिष्ठ पत्रकार गौरव बिष्ट का अचानक देहांत हो गया है। जिससे पत्रकारिता जगत में उदासी का माहौल है। प्रसिद्ध अंग्रेजी समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य प्रमुख थे। अपनी प्रभावशाली लिखनी के चलते पत्रकारिता जगत में उनका विशेष और सम्मानजनक स्थान रहा है, इतना ही नहीं साथ ही वह अपनी कविताओं और शायरी के माध्यम से भी सामने वाले को मुरीद करने में सक्षम रहें हैं।





