Home » Uncategorized » Himachal Weather News: मनाली और लाहुल की चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठंड….

Himachal Weather News: मनाली और लाहुल की चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठंड….

मनाली : कुल्लू-मनाली समेत लाहुल-स्पीति की चोटियों पर मंगलवार रात को हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रे सहित मनाली-लेह मार्ग में भी हिमपात हुआ है।

हालांकि समय से पहले मौसम ठंडा होने से किसान चिंतित हैं, लेकिन पर्यटन कारोबारी खुश हैं। बुधवार को सभी दर्रों में वाहनों की आवाजाही सुचारू रही लेकिन ठंड बढ़ गई है।

तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में लाहुल-स्पीति के ताबो में 4.8, कुकुमसेरी में 3.2, समदो में 2.5 व मनाली में 1.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इससे कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। मनाली में 42, नारकंडा में 41.5, कुफरी में 39.6, शिमला में 39, राजगढ़ में 29.2, कसौली में 22.6 व चंबा में चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

सड़कों के खोलने के हो रहे प्रयास

प्रदेश में 40 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। किन्नौर जिले के निगुलसरी के निकट शिमला-रिकांगपिओ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हुआ है। इस मार्ग पर मंगलवार शाम से यातायात बाधित है।

कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने लाहुल-स्पीति, किन्नौर व ऊना को छोड़ अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी व भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। वाहन चालक नरेंद्र व रोशन ने बताया कि मंगलवार रात को लाहुल के बारालाचा व शिंकुला सहित सभी दर्रों में हिमपात हुआ है, लेकिन यातायात सुचारू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *