Home » Uncategorized » बच्चेदानी में सूजन क्यो होती है? समय रहते नहीं चेते तो बढ़ सकता है यूट्रस कैंसर का खतरा…

बच्चेदानी में सूजन क्यो होती है? समय रहते नहीं चेते तो बढ़ सकता है यूट्रस कैंसर का खतरा…

बच्चेदानी महिलाओं की बॉडी में पाया जाने वाला एक जरूरी अंग है जिसकी मदद से किसी भी महिला को मां बनने का सुख हासिल होता है। महिलाओं में पाए जाने वाले इस जरूरी अंग में थोड़ी भी परेशानी हो जाए तो महिला के मां बनने में दिक्कत हो सकती है। अक्सर देखा गया है कि महिलाओं को बच्चेदानी से संबंधित परेशानियां ज्यादा रहती है। बच्चेदानी की सूजन महिलाओं में होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से महिला को असहनीय पेट में दर्द, बुखार,सिरदर्द और कमर दर्द जैसे लक्षण परेशान करते हैं। अगर समय रहते इस बीमारी का इलाज नहीं कराया जाए तो ये बच्चेदानी के कैंसर का कारण बन सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि बच्चेदानी में सूजन का क्या कारण हैं और इस बीमारी के लक्षणों की पहचान और बचाव कैसे करें।

बच्चेदानी की सूजन के कारण

अहमदाबाद में गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर दिप्ती जैन के मुताबिक बच्चेदानी की सूजन महिलाओं में पाई जाने वाली बेहद कॉमन परेशानी है जिसकी वजह से महिलाओं को काफी परेशानी होती है। इस परेशानी में बच्चेदानी सूज जाती है और उसका साइज बढ़ने लगता है। इस बीमारी के कई कारण है जैसे इंफेक्शन,हॉर्मोनल बदलाव,बच्चेदानी में गांठ होने के कारण और कई बार कैंसर जैसी बीमारी की वजह से भी बच्चेदानी में सूजन आ सकती है।

बच्चेदानी की सूजन होने पर बॉडी में दिखने वाले लक्षण:

  • बच्चेदानी में सूजन होने पर पेट के निचले हिस्से में पेट दर्द परेशान कर सकता है।
  • पेट में भारीपन हो सकता है और बुखार भी आ सकता है।
  • बार-बार पेशाब आना और कमर का दर्द होना
  • पीरियड के दौरान अधिक ब्लीडिंग होना
  • समय से पहले पीरियड का शुरु होना
  • बच्चेदानी की सूजन की वजह से कंसीव करने में दिक्कत होना
  • वजाइना से बदबूदार पानी आना जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं।
  • बच्चेदानी की सूजन दूर करने के लिए घरेलू उपाय

    • बच्चेदानी में सूजन की परेशानी है तो आप दवाईयों के साथ ही कुछ घरेलू नुस्खों का सेवन करके इस बीमारी से राहत पा सकते हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए सोंठ और नीम के पत्ते को उबालकर उसकी चाय बना लें और उसका सेवन करें।
    • दूध में हल्दी मिलाकर पीने से बच्चेदानी की सूजन से निजात मिलती है।
    • अंरडी के पत्तों को पानी में उबालकर छान लें और उसका सेवन करें सूजन की समस्या दूर होगी।
    • बच्चेदानी की सूजन को दूर करने के लिए भी बादाम का सेवन दूध के साथ करें सूजन से छुटकारा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *