Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत अन्हेच के शमलेच गांव में ग्राम वासियों ने मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

ग्राम पंचायत अन्हेच के शमलेच गांव में ग्राम वासियों ने मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

सोलन: आज देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत अन्हेच के शमलेच गांव में ग्राम वासियों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के उपप्रधान संदीप वर्मा ने की। वहीं ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया गया और मिठाई भी वितरित की गई। इसी उपलक्ष्य पर ग्राम वासियों के द्वारा खेल मैदान को साफ करने का सेवा कार्य भी किया गया। और मोदी सरकार के अभियान “एक वृक्ष मां के नाम “के तहत पौधे लगाए गए। वहीं इस मौके पर भाजपा कसौली मंडल के उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर व बधाल वार्ड सदस्य मनसा राम, किसान मोर्चा सदस्य ईशान ठाकुर, युवा मोर्चा सदस्य अर्जित शांडिल, विवेक ठाकुर, मुनीश वर्मा व गांव के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]