Home » ताजा खबरें » सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर हुआ रेप…

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर हुआ रेप…

बिलासपुर : महिला पुलिस थाना बिलासपुर के तहत युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने बताया है कि उसके साथ दुष्कर्म दिसंबर 2023 में हुआ था, उस समय वह नाबालिग थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि यह अपनी बहन के साथ जुलाई 2023 से किराये का कमरा लेकर बिलासपुर में रह रही हैं। अगस्त 2023 में इसकी जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से हुई थी, जिसके बाद युवक उसे फोन किया करता था। युवती ने बताया कि पांच माह बाद एक दिन युवक उसे बिलासपुर में ही अपने दोस्त के कमरे में ले गया। वहां पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की। इस बारे में उसने जब घर में बताने की बात कही तो युवक लड़की और उसके परिवार को मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि डर के कारण यह उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद तीन से चार बार लकड़ा युवती को डरा धमकाकर उसी कमरे में जबरदस्ती ले गया और इसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने आपबीती घर में सुनाई। युवती ने बताया कि युवक इसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है। वहीं एएसपी, बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। और जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]