Home » Uncategorized » Himachal Weather: हिमाचल में मानसून से लोगों को नहीं राहत, प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather: हिमाचल में मानसून से लोगों को नहीं राहत, प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किए हैं। प्रदेश के छह जिलों कांगड़ा, ऊना, मंडी, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में कुछ स्थानों पर आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस दौरान कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो आज शिमला का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं ऊना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और कांगड़ा का 30 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के लोगों को फिलहाल मानसून की वर्षा से राहत मिलने वाली नही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 10 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर मानसून की वर्षा का क्रम जारी रहेगा। सोमवार के लिए प्रदेश के छह जिलों कांगड़ा, मंडी, ऊना बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में कुछ एक स्थानों पर आंधी के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12