
Jharkhand Train Accident : झारखंड के टाटानगर के पास मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया है, जिसमें हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में कम से कम 2 यात्री की मौत हुई है और 50 लोग घायल हो गए हैं।यह हादसा इस रूट पर एक मालगाड़ी के साथ हुआ है, जिसके डिब्बे मेल एक्सप्रेस के डिब्बों से टकरा गए और बहुत सारी बोगियां बेपटरी हो गईं। रेलवे की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।रेलवे की टीम राहत और बचाव में जुटी है, और कई यात्रियों को नजदीकी हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। राहत के लिए पटना से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है।इस हादसे की जानकारी आगे बढ़ाते हुए, रेलवे ने सुरक्षा और यातायात को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी जिम्मेदारी ली है।





