Home » Uncategorized » ओल्ड राजेंद्र नगर हादसा: आतिशी के आदेश पर भड़के छात्र, बोले- एसी कमरों से ट्वीट करके किसका भविष्य सुधार रहीं ?

ओल्ड राजेंद्र नगर हादसा: आतिशी के आदेश पर भड़के छात्र, बोले- एसी कमरों से ट्वीट करके किसका भविष्य सुधार रहीं ?

दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से कई स्टूडेंट्स फंस गए हैं। 3 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिसमें 2 शव महिलाओं के और एक पुरुष का है। अन्य लापता स्टूडेंट्स की तलाश की जा रही है। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मामले की मजिस्ट्रेट जांच की बात कही है। आतिशी के इस पोस्ट के बाद स्टूडेंट्स में नाराजगी है और उनका कहना है कि एसी कमरों से ट्वीट करके कोई कैसे घटना की जिम्मेदारी ले सकता है?

आतिशी ने क्या कहा था?

आतिशी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘दिल्ली में शाम को हुई भारी बारिश के कारण एक दुर्घटना की खबर है। राजेंद्र नगर में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भरने की खबर है। दिल्ली फायर विभाग और NDRF मौके पर है। दिल्ली की मेयर और स्थानीय विधायक भी वहाँ पर हैं। मैं हर मिनट घटना की खबर ले रहीं हूं। ये घटना कैसे घटी, इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के लिए जो भी ज़िम्मेदार है, उसको बख्सा नहीं जाएगा।

छात्रों का क्या कहना है?

मंत्री आतिशी के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पर एक प्रदर्शनकारी छात्र का कहना है, ‘जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। हम चाहते हैं कि सरकार से कोई यहां आए और उन सभी छात्रों की जिम्मेदारी ले, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। वे अपने एसी कमरों से ट्वीट करके या पत्र लिखकर किस का भविष्य सुधार रहे हैं?’ छात्र ने कहा, ‘जब ये लोग वोट मांगने आते हैं तो घर तक आते हैं और जब कोई त्रासदी होती है तो अपने घर पर बैठकर लेटर लिखते हैं।’

क्या है पूरा मामला?

जांच में सामने आया है कि बेसमेंट में लाइब्रेरी थी। लाइब्रेरी में अमूमन 30 से 35 बच्चे थे। अचानक से बेसमेंट में पानी तेजी से भरने लगा। छात्र बेसमेंट में बेच के ऊपर खड़े हो गए। पानी के दबाव से बेसमेंट में लगे कांच फटने लगे। बच्चो को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया। शाम सात बजे लाइब्रेरी बंद हो जाती है और हादसा भी इसी समय हुआ।

मृतकों की हुई पहचान

  1. तानिया सोनी, उम्र 25 साल, पिता का नाम- विजय कुमार
  2. श्रेया यादव, उम्र 25 साल
  3. नेविन डालविन, उम्र 28 साल, केरल

पोस्टमार्टम तकरीबन 10:30 बजे शुरू होगा। श्रेया यादव के पिता का नाम राजेंद्र यादव है। जून/जुलाई 2024 में ही श्रेया ने एडमिशन लिया था। श्रेया बरसावां हाशिमपुर, अकबरपुर, अंबेडकर नगर (यूपी) की रहने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]