Home » ताजा खबरें » दी खलोगड़ा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति द्वारा किसानों की सुविधाओं के लिए कीटनाशक दवाईयों व बीज भंडारण केंद्र का किया गया शुभारंभ….

दी खलोगड़ा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति द्वारा किसानों की सुविधाओं के लिए कीटनाशक दवाईयों व बीज भंडारण केंद्र का किया गया शुभारंभ….

Oplus_131072

सोलन : दी खलोगड़ा बहुउदेशीय कृषिसेवा सहकारी सभा समिति कुमारहट्टी ने आज वीरवार को अपने परिसर में किसानों की सुविधाओं के लिए कीटनाशक दवाईयों व बीज भंडारण केंद्र का शुभारंभ किया। जिसमें सभा कार्यक्षेत्र के अर्न्तगत आने वाली 6 पंचायतों के किसानों को सीधा फायदा होगा। सभा के द्वारा किसानों को उचित मूल्य पर दवाईयां व बीज भी उपलब्ध करवाएं जायेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले भी वर्तमान समिति द्वारा लोगों की सुविधा देने के लिए एक लोकमित्र केंद्र का शुभारंभ किया जा चुका है और भविष्य में सभा के द्वारा ई-स्टाम्पिंग का कार्य शुरू किया जायेगा। वहीं सभा के प्रधान अमर चन्द ने बताया कि खलोगड़ा सोसाईटी वर्ष 1956 से जन कल्याण के लिए कार्य कर रही है। और वर्तमान में सभा के लगभग 2000 किसान सदस्य हैं। जिन्हें सभा जरूरत पड़ने पर उचित दर पर आसानी से ऋण उपलब्ध करवाती है। सभा अपने किसान सदस्यों में बचत की भावना पैदा कर उनसे लगातार अमानतें इक्कठी कर रही है। वहीं सभा हर वर्ष लगभग 25-26 करोड़ का कारोबार कर रही है। सभा के द्वारा अपनी पंचायतों में राशन डिपू भी खोले गये हैं। जिससे पंचायतों के लोगों को उचित मूल्य का राशन उपलब्ध करवाया जाता है। वहीं इस शुभारंभ अवसर पर सभा प्रधान अमर चन्द, सभा उप-प्रधान बलवीर वर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव ठाकूर वह कमेटी सदस्य व पूर्व प्रधान हीरानन्द शर्मा, कमेटी सदस्य सुन्दर सिंह ठाकुर व सभा सचिव खेम सिंह सहित सभी अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *