Home » ताजा खबरें » 16 सितंबर तक करें नवोदय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन…

16 सितंबर तक करें नवोदय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन…

धर्मशाला : जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा शनिवार 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा से संबंधित नियमों एवं पात्रता की शर्तों की जानकारी नवोदय की वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान कांगड़ा जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विद्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। यदि किसी विद्यार्थी या उसके अभिभावक को ऑनलाइन आवेदन में कोई समस्या आ रही है तो किसी भी कार्य दिवस को जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में अपने सभी प्रमाण पत्रों और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ आकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

प्राचार्य ने जिला कांगड़ा के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *