Home » ताजा खबरें » 28 जुलाई से शुरु होगी अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला बैडमिंटन प्रतियोगिता….

28 जुलाई से शुरु होगी अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला बैडमिंटन प्रतियोगिता….

चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 28 जुलाई से शुरू हो रही हैं। इसका आयोजन ईरावती के समीप बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य कमलेश शेखरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले हाेंगे। इसमें अंडर-13, अंडर -15, अंडर 17, वूमन ओपन (सिंगल व डबल), एसआर सहगल, सीनियर डबल, वेट सिंगल और डबल्स करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी 27 जुलाई शाम तक अपनी प्रवेश शुल्क जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों डाॅ. अनिल शेखरी, कुलदीप शर्मा, राजेश कॉमराय व कमलेश के पास जमा करवा सकते हैं। इसके बाद कोई भी एंट्री मान्य नहीं होगी। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ियों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *