Home » ताजा खबरें » डिपुओं में अब राशन मिलने में नहीं होगी देरी, सर्वर की परेशानी से निपटने के लिए विभाग ने उठाया यह कदम

डिपुओं में अब राशन मिलने में नहीं होगी देरी, सर्वर की परेशानी से निपटने के लिए विभाग ने उठाया यह कदम

शिमला: प्रदेश में सस्ते राशन के डिपुओंं में अब सर्वर ठप्प रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी होगी और डिपो संचालकों का सर्वर लगातार चलता रहेगा। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने अब सर्वर का कार्य 2 कंपनियों को सौंप दिया है। इसमें यदि तकनीकी खराबी के कारण एक सर्वर डाऊन हो जाता है तो पोस मशीनों में सर्वर ऑटोमैक्टिक दूसरी कंपनी के सर्वर पर रूट बदल लेगा, जिससे सर्वर चलता रहेगा और डिपो संचालक बिना किसी रुकावट से उपभोक्ताओं को राशन दे सकेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने कहा कि इससे पहले  विभाग में राशन वितरण प्रणाली के लिए एक ही कंपनी सर्वर का काम देख रही थी, जिससे यदि किसी भी  तकनीकी कारण से सर्वर डाऊन हो जाता था तो डिपुओं में सर्वर ठप्प पड़ जाता था और लोगों सहित डिपो संचालकों को भी परेशानी होती थी। अब इस समस्या का स्थायी समाधान विभाग ने खोज निकाला है और यह काम 2 कंपनियों का दिया गया है। ऐसे मेें सर्वर ठप्प नहीं होगा और डिपुओं में निरंतर सेवाएं मिलती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *