Home » ताजा खबरें » HP Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक आज, शिक्षकों के तबादलों पर लग सकती है रोक…..

HP Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक आज, शिक्षकों के तबादलों पर लग सकती है रोक…..

शिमला: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। इस बैठक में शिक्षकों के तबादलों पर रोक लगाने का निर्णय हो सकता है। इसमें शिक्षकों के तबादलों को शैक्षणिक सत्र के शुरू में यानी मार्च में करने का निर्णय होगा। प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को भी स्कूलों में रिक्तियों की स्थिति में पढ़ाना होगा। इसके लिए कैबिनेट की बैठक में फैसला हो सकता है। एचआरटीसी के घाटे की रिपोर्ट और होम स्टे नीति भी बैठक में लाई जा सकती है। आमदनी बढ़ाने और खर्चे घटाने के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति की रिपोर्ट भी बैठक में रखी जाएगी। देहरा जिला पुलिस में नए पद सृजित करने पर भी फैसला हो सकता है। सेब, आम आदि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के मामले में भी निर्णय लिया जा सकता है। नगर नियोजन नियमों को मंजूरी देने का मामला भी बैठक में भेजा जा रहा है। विधानसभा के मानसून की तिथियों पर भी चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *