Home » Uncategorized » आकस्मिक रिक्तियों वाली पंचायतों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी…

आकस्मिक रिक्तियों वाली पंचायतों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी…

सोलन: ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन की ओर से आकस्मिक रिक्तियों वाली पंचायतों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसी पंचायतों की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार 15 जुलाई, 2024 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन, 16 से 22 जुलाई, 2024 तक पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे और आपत्तियां दाखिल करने, 25 जुलाई, 2024 तक पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावों और आपत्तियों का निपटारा, 29 जुलाई, 2024 को अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करने, प्रथम अगस्त, 2024 या इससे पूर्व अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अपीलों का निपटान तथा 02 अगस्त, 2024 या इससे पूर्व मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम शामिल करने की पात्रता तिथि प्रथम जुलाई, 2024 निर्धारित की गई है। अधिसूचना के अनुसार सोलन ज़िला में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी तथा नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 15 जुलाई, 2024 को किया गया है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन की ओेर से हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम-17 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ व कुनिहार को अपने-अपने खण्डों के दावों और आपत्तियों पर निर्णय लेने के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *