Home » Uncategorized » पहले सावन सोमवार पर घर ले आएं इनमें से एक भी चीज, दोनों हाथों से बटोरेंगे धन

पहले सावन सोमवार पर घर ले आएं इनमें से एक भी चीज, दोनों हाथों से बटोरेंगे धन

Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार का दिन बेहद पवित्र होता है. यदि इस दिन कुछ शुभ चीजें घर में ले आई जाएं, तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही शिव जी की कृपा से सारे दुख-कष्‍ट दूर रहते हैं. आइए जानते हैं सावन महीने के सोमवार को घर में कौन सी चीजें लाना शुभ रहेगा. इस बार सावन महीने की शुरुआत ही 22 जुलाई को सोमवार के दिन से हो रही है.

रुद्राक्ष- भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष की उत्‍पत्ति हुई है. रुद्राक्ष को बेहद शुभ माना गया है. रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं. सावन महीना रुद्राक्ष धारण करने या घर में लाने के लिए उत्‍तम होता है. अपनी जरूरत के अनुसार सावन सोमवार को विधि-विधान से रुदाक्ष धारण करें. ऐसा करने से भाग्योदय हो सकता है. आर्थिक तंगी, वैवाहिक जीवन की समस्‍याएं, तनाव, बीमारियों आदि से छुटकारा मिल सकता है. नकारात्‍मकता दूर होती है.

गंगा जल- भगवान शिव ने अपनी जटाओं में गंगा जी को स्थान दिया है. सावन महीने में गंगा जल घर में लाना, उसकी पूजा करना, गंगा जल से स्‍नान करना बहुत पुण्‍य देता है. वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार सावन के सोमवार को अपने घर में गंगा जल लाएं और उसे रसोईघर में साफ स्‍थान पर रखें. ऐसा करने से घर में सौभाग्य आता है.

चांदी का त्रिशूल- त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है. साथ ही त्रिशूल संसार के समस्त दैहिक, दैविक और भौतिक तापों का नाशक भी माना गया है. सावन सोमवार के दिन घर में चांदी का त्रिशूल अपने पूजा स्‍थान पर रखें. इससे घर-परिवार के सभी दुख-दर्द दूर हो जाएंगे.

तुलसी का पौधा – घर में तुलसी का पौधा नहीं है या घर में नया तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं तो सावन सोमवार इसके लिए उत्‍तम दिन है. सावन महीने में घर के अंदर उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं. विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए यह बहुत अच्‍छा उपाय है.

नाग-नागिन जोड़ा- यदि कुंडली में कालसर्प दोष है तो सावन सोमवार को शिवलिंग की पूजा करके चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा अर्पित करें. वहीं घर को बुरी नजर और नकारात्‍मक ऊर्जा से बचाने के लिए सावन सोमवार के दिन चांदी या तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा घर के मेन गेट के नीचे दबा दें.

बेलपत्र का पौधा – बेलपत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय है. सावन सोमवार के दिन घर में बेलपत्र का पौधा लगाएं और रोज उसकी पूजा करें. बेलपत्र लगाने से घर के सारे वास्‍तु दोष खत्‍म हो जाते हैं और घर में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *