Home » Uncategorized » Himachal Weather News: हिमाचल में मानसून की दस्‍तक, शिमला में 21 सड़कें बाधित; इन 8 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट…

Himachal Weather News: हिमाचल में मानसून की दस्‍तक, शिमला में 21 सड़कें बाधित; इन 8 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट…

शिमला : मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किए हैं। प्रदेश के आठ जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना के लिए अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद 6 व 9 जुलाई को यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों में भारी वर्षा होगी। इस दौरान तेज हवाओं के साथ, बिजली के साथ भारी वर्षा होगी।

आने वाले दिनों में सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के दौरान मानसून की अधिक सक्रियता रहने की संभावना व्यक्त की है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान सुंदरनगर में 118.9, शिमला में 90.6, पालमपुर में 109.4 मिमी वर्षा हुई। शिमला शहर के आसपास कुफरी, मशोबरा, नारकंडा, सैंज में मध्य रात्रि से सुबह तक भारी वर्षा का क्रम बना रहा।

सुबह प्रदेश में कुल 115 सड़कें बाधित थी, सांय तक बाधित सड़कों को खोलने का कार्य चलने से बाधित सड़कों की संख्या 81 रह गई। मंडी जिला में बाधित 107 सड़कों में से 48 सड़कों को खोलने के बाद बाधित सड़कों की संख्या घटकर 59 रह गई।

शिमला में 21 सड़कें बाधित

शिमला जिला में 21 सड़कें बाधित हैं, जिन्हें प्रशासन द्वारा खोलने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। भारी वर्षा होने से बाधित हुई सभी 17 पेयजल योजनाएं शिमला जिला से थी, जिनमें से चार पेयजल योजनाओं को खोल दिया गया और अब बाधित पेयजल योजनाओं की संख्या 13 रह गई है।

भारी वर्षा होने से 212 ट्रांसफार्मर बाधित थे और सांय तक बाधित ट्रांसफार्मरों की संख्या चंबा में 13 व मंडी जिला में 4 रह गई थी। प्रशासन ने सभी जिलों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए पर्यटकों व स्थानीय लोगों से नदी-नालों के निकट नहीं जाने की सलाह दी है।

15 स्थानों पर खूब बरसे बादल

पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के 15 स्थानों पर अधिक वर्षा हुई। सर्वाधिक वषा सुंदरनगर में 118.9 मिमी हुई। उसके बाद पालमपुर में 109.4 मिमी वर्षा हुई। प्रदेश में मानसून सक्रिय है और आज पूरा दिन शिमला शहर में रुक-रुक कर वर्षा होती रही। इसी तरह से मंडी, सोलन, धर्मशाला, सुंदरनगर में भी वर्षा का क्रम बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]