Home » Uncategorized » Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर करें शिव-पार्वती की खास पूजा, वैवाहिक जीवन होगा सुखी

Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर करें शिव-पार्वती की खास पूजा, वैवाहिक जीवन होगा सुखी

Oplus_131072

दिल्ली। शिवरात्रि, यानी महादेव की सबसे प्रिय रात्रि। पूरे साल में कुल 12 मासिक शिवरात्रि आती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था, जिसके चलते शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस माह मासिक शिवरात्रि 4 जुलाई, 2024 यानी आज मनाई जा रही है, जो जातक इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ व्रत रखते हैं उन्हें सुख, समृद्धि, संतान और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, इस तिथि पर ‘गौरी चालीसा का पाठ’ भी बेहद फलदायी माना जाता है, जो इस प्रकार है –

मासिक शिवरात्रि 2024 तिथि

पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़  मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 4 जुलाई 2024 दिन गुरुवार को सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 5 जुलाई को सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, 4 जुलाई 2024 को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा।

इस दिन निर्वाण काल रात 11 बजकर 16 मिनट से 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। वहीं, अर्धरात्रि पूजा के लिए शुभ समय रात 12 बजकर 08 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें। स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। अब घर के पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करें। भगवान शिव के सामने व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थान पर शिवलिंग या शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। अब धूप-दीप जलाएं और शिवलिंग का गंगाजल और दूध से अभिषेक करें। अब बेलपत्र, आक, धतूरा, कमल का फूल, चंदन, रोली, फल आदि चढ़ाएं। पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्र “ओम नमः शिवाय” का जाप करें। महामृत्युंजय मंत्र, शिव स्तोत्र या शिव चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। पूजा का समापन भगवान शिव की आरती के साथ करें। भगवान को भोग लगाएं और परिवार के सदस्यों में प्रसाद बांटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]