Home » Uncategorized » हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश:शिमला-बिलासपुर NH सहित 70 सड़कें बंद…

हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश:शिमला-बिलासपुर NH सहित 70 सड़कें बंद…

शिमला: हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। खासकर कांगड़ा, शिमला और मंडी में रात को भारी बारिश हुई है। इससे लैंडस्लाइड से 70 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। शिमला को लेकर हिमाचल से जोड़ने वाला नेशनल हाइवे भी शिमला के चक्कर के पास अवरुद्ध हो गया है। सड़क किनारे दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी हुई है। PWD महकमे की मशीनरी सड़क की बहाली में जुटी हुई है। उधर, शिमला को करसोग से जोड़ने वाला हाइवे भी सड़क पर मलबा आने के बाद बगशयाड़ में बंद हो गया।

9 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार नौ जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है। खासकर कल और परसों कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अब मानसून धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। पांच जिलों शिमला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और ऊना में पिछले 48 घंटों के दौरान अच्छी बारिश हुई है। इससे खासकर मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में काफी तबाही मची है। मंगलवार रात को मंडी में हुई भारी बारिश के कारण पंडोह के पास मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे फिर खतरे की जद में आ गया है।

यहां एनएच 1 फीट नीचे धंस गया है। वहीं करीब 45 करोड़ की लागत से बना पुल भी धंस रहा है। कटौला कैंची के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण हाईवे को वन वे कर दिया गया है। सराज में एक कार और बाइक मलबे में दब गई और एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

मानसून सीजन में नॉर्मल से 44% कम बारिश

हालांकि अब तक मानसून कमजोर रहा है। प्रदेश में पूरे मानसून सीजन के दौरान एक जून से 3 जुलाई तक नॉर्मल से 44 प्रतिशत कम बारिश हुई है। किन्नौर जिला में नॉर्मल से 63 प्रतिशत और शिमला में 24 प्रतिशत कम बरसात हुई है।

एक सप्ताह में 5 जिलों में नॉर्मल से ज्यादा बारिश

प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान यानी 26 जून से 3 जुलाई के बीच नॉर्मल से 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस दौरान मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और ऊना जिला में नॉर्मल से ज्यादा बारिश हुई है। अन्य सभी जिलों में नॉर्मल से कम बादल बरसे हैं।

मंडी जिला में नॉर्मल से 56 प्रतिशत ज्यादा, शिमला में 54 प्रतिशत, हमीरपुर में 31% और ऊना व बिलासपुर में 15-15% ज्यादा बारिश हुई है, जबकि चंबा में 14% कम, कांगड़ा में 11%, किन्नौर में 56%, कुल्लू में 53 %, लाहौल स्पीति में 92%, सिरमौर में 57% और सोलन में 25% कम बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]