Home » Uncategorized » सिरमौर: स्कूटी पर सवार युवक-युवती चिट्टे के साथ गिरफ्तार…

सिरमौर: स्कूटी पर सवार युवक-युवती चिट्टे के साथ गिरफ्तार…

कालाअम्ब : पुलिस थाना कालाअम्ब के अंतर्गत काली मंदिर कट्टाघाट सैनवाला के समीप पुलिस की एएचटीयू/महिला पुलिस थाना की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक व युवती को चिट्टे के साथ धर दबोचा। दोनों एप्लाइड फॉर नम्बर की स्कूटी पर सवार थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 7.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में आरोपी अनुज शर्मा निवासी नजदीक गुन्नूघाट नाहन और प्रीती निवासी अप्पर स्ट्रीट नाहन के खिलाफ पुलिस थाना कालाअम्ब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]