Home » Uncategorized » Kangra News: पहली बारिश में खुली तैयारियों की पोल, हाईवे बन गया तालाब

Kangra News: पहली बारिश में खुली तैयारियों की पोल, हाईवे बन गया तालाब

. व्यापारी रहे परेशान, कपड़े कीचड़ से खराब

कांगड़ा :  मानसून की पहली बारिश में मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बरसात की तैयारियों को लेकर प्रशासन और फोरलेन निर्माण कंपनी की पोल खुल गई। यहां राजा के बाग और नगाबाड़ी सहित कई स्थानों पर सड़क पर रविवार सुबह भारी मात्रा में जल भराव हो गया। नगाबाड़ी के समीप सड़क पर दो फीट तक पानी भर जाने के कारण वाहन चालक फंस गए। बड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने अपने वाहनों को निकाला। उधर, इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के रेजिडेंट इंजीनियर वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिलते ही पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया गया और पानी को सड़क से निकाला गया। पठानकोट क्षेत्र से जसूर आने वाले व्यापारियों अजय पठानिया, सुशील महाजन, राकेश भारती, संजू और प्रवीण ने बताया कि सड़क पर इतना ज्यादा पानी खड़ा देखकर पहले तो कई कार चालक रुक गए, ट्रकों के निकलने के बाद अन्य बड़े वाहनों के निकलने के लिए रास्ता बना। इसके बाद लोगों ने अपने वाहन पानी से गुजारे। इस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी और उनके कपड़े कीचड़ से खराब हो गए। बड़ी मुश्किल से उन्होंने रास्ता पार किया। कुछ लोग तो वापस घर की ओर मुड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]