Home » ताजा खबरें » हिमाचल में 28 जून से भारी बारिश-आंधी तूफान का अलर्ट, बीते 24 घंटे में कसौली में भयंकर वर्षा दर्ज

हिमाचल में 28 जून से भारी बारिश-आंधी तूफान का अलर्ट, बीते 24 घंटे में कसौली में भयंकर वर्षा दर्ज

Oplus_131072

शिमला: शिमला, कुल्लू और किन्नौर के साथ कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है. इसके चलते 28 और 29 जून को भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

बीते 24 घंटों में कसौली में सबसे ज्यादा बारिश
बीते दिन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. इस दौरान जिला सोलन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है. जिला सोलन के कसौली में 58 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई थी, जो भारी बारिश की कैटेगरी में आती है. इसके साथ ही मानसून के तहत होने वाली गतिविधियां भी 28 जून से शुरू हो जाएंगी.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 26 जून को मध्यमवर्ती जिलों में हल्की से मध्य बारिश की संभावना है. वहीं 28 जून के बाद प्रदेश के अधिकतर स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है, जो 1 जुलाई तक जारी रहेगी.

किन जिलों में कब करवट लेगा मौसम
26 जून को मध्यमवर्ती जिले सोलन, शिमला, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं 28 जून से 1 जुलाई तक प्रदेश के मैदानी जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मध्यमवर्ती जिले सोलन, सिरमौरी, कांगड़ा, मंडी, शिमला, कुल्लू और किन्नौर के साथ कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है. इसके चलते 28 और 29 जून को भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *