Home » Uncategorized » उत्तर क्षेत्रीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज सम्पन्न….

उत्तर क्षेत्रीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज सम्पन्न….

सोलन: सोलन में आयोजित तीन दिवसीय शूलिनी मेला के अवसर पर आयोजित उत्तर क्षेत्रीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता के अंडर-13 आयु वर्ग में मोक्ष बरेट प्रथम तथा मनन शर्मा द्वितीय रहे। अंडर-15 वर्ग में अर्पण कश्यप प्रथम व ईशान गुप्ता द्वितीय तथा आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में मल्हार बेक्टा पहले, पार्थ शर्मा दूसरे तथा अर्नव तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में मयूर सक्सेना पहले, अधृत शर्मा दूसरे और तरूल तीसरे स्थान पर रहे। भाविका सूद को यंगेस्ट फीमेल खिलाड़ी चुना गया। वरिष्ठ वर्ग में उत्तम प्रकाश पहले, सूरज दहीया दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में गौरव शर्मा को सोलन में सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ वर्ग में सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार सूर्यांशी शर्मा को दिया गया। विजेता खिलाड़ियों को सोलन ज़िला बार ऐसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता डी.के. शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सदस्य गौरव शर्मा, संकेत शर्मा, अधिवक्ता पियूष चंदेल, कौस्तुभ भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *