Home » Uncategorized » समरहिल में रेलवे पुल को मजबूती देने का काम शुरू, कालका से शिमला आने वाली ट्रेन बाधित

समरहिल में रेलवे पुल को मजबूती देने का काम शुरू, कालका से शिमला आने वाली ट्रेन बाधित

शिमला:

कालका से शिमला आने वाली ट्रेन बाधित हुई हैं. पिछले साल अगस्त महीने में इलाके में क्षतिग्रस्त हुए पुल को मजबूती देने का काम चल रहा है. इसके चलते कालका से आने वाली ट्रेन शिमला के मुख्य स्टेशन तक नहीं पहुंच पा रही हैं. रेलवे फिलहाल ट्रेन को तारादेवी स्टेशन तक पहुंचा रहा है और यात्रियों को तारादेवी स्टेशन के बाद सड़क मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. तारादेवी स्टेशन से शिमला शहर की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है, जिसे सड़क मार्ग से भी आसानी से पार किया जा सकता है.

 

 

रेल सेवा पर पड़ा है असर
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कालका से शिमला आने वाली ट्रेन बाधित हुई हैं. शनिवार को कालका से शिमला की तरफ तीन ट्रेन आई. एक ट्रेन को कंडाघाट स्टेशन, जबकि दो ट्रेनें तारादेवी स्टेशन तक आई. आने वाले दो दिनों में पुल की मजबूती का काम पूरा हो जाएगा और फिर ट्रेन शिमला के मुख्य स्टेशन तक आएगी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई जगह ट्रेन रद्द होने की भी खबरें चल रही हैं, जो निराधार हैं. रेलवे ने कालका से शिमला की तरफ आने वाली ट्रेन को रद्द नहीं किया है.

 

कैसे क्षतिग्रस्त हुआ था रेलवे क पुल?
बता दें कि साल 2023 में 14 अगस्त की सुबह भारी बारिश की वजह से रेलवे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. पुल में बारिश की वजह से जल जमाव के बाद सुरक्षा दीवार ढह गई और इसके बाद रेलवे ट्रैक भी हवा में लटक गया. 14 सितंबर को ही रेलवे की ओर से यहां एक टेंपरेरी पुल तैयार किया गया. इस पुल से ही कालका से शिमला की तरफ आने वाली ट्रेनों की आवाजाही हो रही है. इस पुल पर ट्रेन की गति को पायलट को कुछ धीमा करना पड़ता है. ट्रेन की गति धीमी करने के बाद ट्रेन आसानी से शिमला की तरफ आ जाती है. अब रेलवे कंक्रीट वॉल के जरिए इस पुल को मजबूती दे रहा है, ताकि आने वाले वक्त में रेल सेवा बाधित न हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *