Home » Uncategorized » शिमला के ननखड़ी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त 1 की मौत….

शिमला के ननखड़ी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त 1 की मौत….

हिमाचल के शिमला जिला के ननखड़ी में बीती रात एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसे चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ननखड़ी के गाहन निवासी जोगेंद्र (67 साल) पुत्र मोती राम के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अनुसार, जोगेंद्र सिंह अपनी ऑल्टो कार नंबर HP 06-4286 में ननखड़ी से शाम के वक्त घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी सड़क से करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जबकि जोगेंद्र सिंह का शव सड़क से करीब 300 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। यानी जिस जगह जोगेंद्र का शव मिला, गाड़ी उस पॉइंट से भी करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गई।

शव परिजनों को सौंप दिया

यह हादसा बीती शाम 6.35 बजे का बताया जा रहा है। शाम सात बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। रात पौने 10 बजे तक मृतक के शव को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया और ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां आज सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

ननखड़ी-बाड़का सड़क पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा ननखड़ी-बाड़का सड़क पर हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर सड़क भी अच्छी बताई जा रही है। दो दिन पहले ही सड़क पर मैटलिंग की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक यहां हादसा वाहन चालक की लापरवाही से लग रहा है। DSP ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि ननखड़ी में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसा कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *