Home » Uncategorized » सीधी भर्ती और प्रमोशन से भरे जाएंगे 1,200 से अधिक लैक्चरार के पद : रोहित ठाकुर

सीधी भर्ती और प्रमोशन से भरे जाएंगे 1,200 से अधिक लैक्चरार के पद : रोहित ठाकुर

मंडी : पराशर ऋषि की तपोस्थली पराशर झील में आयोजित जिला स्तरीय सरनाहुली मेले में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही 150 कालेज में से 105 में प्रधानाचार्य के पदों और 630 सहायक प्राचार्यों के पदों को भरा है और अगले महीने सीधी भर्ती और प्रमोशन के आधार पर 1,200 से अधिक प्रवक्ताओं के खाली पद भर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के सभी स्कूलों में जहां विद्यार्थियों की संख्या 20 से अधिक है वहां पर एक अन्य अध्यापक की नियुक्ति बहुत जल्द कर दी जाएगी। सरकार, सरकारी और निजी स्कूलों में जो अंतर है उसे खत्म करने का प्रयास सरकार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *