Home » Uncategorized » जमीनी विवाद में न्याय न मिलने पर राज्यपाल से मिलने बिलासपुर से पैदल यात्रा पर निकले अमरजीत….

जमीनी विवाद में न्याय न मिलने पर राज्यपाल से मिलने बिलासपुर से पैदल यात्रा पर निकले अमरजीत….

बिलासपुर : जनपद की रघुनाथपुर पंचायत के अमरजीत जमीनी विवाद के मसले का स्थायी समाधान न होने के चलते राज्यपाल से मिलने के लिए शिमला की ओर पैदल यात्रा कर रहे है। इससे पहले उन्होंने बिलासपुर में एसपी से मुलाकात की और उन्हें विवाद के मामले की गंभीरता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए सरकारी अधिकारियों से मिलकर समाधान ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है। अमरजीत विवाद के मुद्दे को लेकर अब मशाल लेकर राज्यपाल से मिलने शिमला की ओर पैदल रवाना हो गए है। अमरजीत का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी जमीन पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। जमीनी विवाद होने के चलते उन्हें और उनके परिवार को खतरा बना हुआ है। अब वह प्रशासन से गुहार लगाकर थक चुके हैं, जिसके चलते वह शिमला में राज्यपाल से मिलने के लिए पैदल यात्रा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]