Home » Uncategorized » कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर…

कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर…

कोलकाता:

Acropolis Mall Fire Kolkata: कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक्रोपोलिस शॉपिंग मॉल की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार को भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीय आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है. साथ ही मॉल में फंसे लोगों को खिड़की के कांच तोड़कर किसी तरह से बाहर निकाला जा रहा है .एक अधिकारी ने बताया कि कस्बा इलाके में स्थित मॉल में दोपहर करीब 12.15 बजे लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को लगाया गया.

धुएं से भर मॉल

अधिकारी ने कहा, “फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है. अग्निशमन अभियान जारी है. कुछ दमकलकर्मी ऑक्सीजन मास्क पहनकर इमारत में दाखिल हुए हैं.” कोलकाता यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरा इलाका धुएं से भर गया है और मॉल के सामने यातायात की आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है.

आग से मची अफरा तफरी

एक्रोपोलिस शॉपिंग मॉल में जिस वक्त आग लगी, अंदर कई सारे लोग मौजूद थे. आग लगते ही मॉल में अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोग बस किसी तरह से मॉल से बाहर निकलना चाहते थे. मॉल के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए खिड़कियों के कांच तोड़े गए और एक-एक कर लोगों को बचाया गया.

दिल्ली के चांदनी चौक में आग से 50 से अधिक दुकानें जली

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बृहस्पतिवार शाम लगी आग में 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं और दमकल कर्मी रातभर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इमारतों के गिरे हुए कुछ हिस्सों में अब भी लपटें उठ रही हैं और प्रशीतन अभियान जारी है. चांदनी चौक के पुराने कटरा मारवाड़ी मार्केट में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर सुबह साढे चार बजे काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया,‘‘ प्रशीतन अभियान के लिए आठ दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं. पचास से अधिक दमकल गाड़ियों और 200 कर्मचारियों ने रात भर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]