Home » Uncategorized » Himachal Up-Chunav 2024: हिमाचल उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

Himachal Up-Chunav 2024: हिमाचल उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

शिमला. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव (Himachal By-Elections 2024) होने जा रहे हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP List) ने अपने तीनों उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. हमीरपुर सदर से आशीष शर्मा, नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर और देहरा से होशियार सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है. गुरुवार देर रात भाजपा ने अपनी लिस्ट जारी की. दरअसल, हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर सीट हाल ही में 3 जून को खाली हो गई थी. यहां पर देहरा के विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा ने 2022 में चुनाव जीता था. तीनों निर्दलीय विधायक थे. लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद इन्होंने 23 मार्च को इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्पीकर ने 3 जून को स्वीकार किया था. ये तीनों भाजपा में शामिल हो गए थे और अब इन तीनों को ही भाजपा ने टिकट दिया है.

10 जुलाई को होंगे चुनाव

हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है और 13 जुलाई को नतीजें आएंगे. बता दें कि हिमाचल में इससे पहले, लोकसभा चुनाव के साथ 6 सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें चार सीटें कांग्रेस और दो सीटें भाजपा जीती थीं. उपचुनाव के लिए फिलहाल कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है. विधायक दल की मीटिंग में मंथन जरूर हुआ था. लेकिन सीएम सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली जा रहे हैं और फिर हाईकमान से नामों पर चर्चा करेंगे और फिर ऐलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]