Home » Uncategorized » Earthquake Today: हिमाचल में तड़के-तड़के डोली धरती, लगे भूकंप के झटके

Earthquake Today: हिमाचल में तड़के-तड़के डोली धरती, लगे भूकंप के झटके

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, लोग सोए हुए थे, इसलिए ये भूकंप (Kullu Earthquake) के झटके महसूस नहीं हुए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है. फिलहाल, किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भकूंप आने की पुष्टि की है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार सुबह तड़के 3 बजकर 39 मिनट पर कुल्लू जिले में भकूंप के झटके लगे हैं. भकूंप का केंद्र भी कुल्लू जिला ही था. जब भकूंप आया तो लोग नींद में थे और उन्हें भकंप के बारे में पता नहीं चला. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में आता है. हिमालय की गोद में बसा यह पहाड़ी राज्य सीस्मिक जोन 4 और 5 में आता है. कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र हैं. कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 की अल सुबह आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप में बड़े पैमाने पर तबाही मची थी. इस आपदा में 1 लाख से अधिक मकानें और बसाहटें तहस-नहस हो गई थीं और 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं, जबकि 53000 से ज्यादा मवेशी भी भूकंप की भेंट चढ़ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]