
दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में भूमिका बढ़ गई है। सुनीता केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में बढ़ती भूमिका को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अहम बयान दिया है। आप मंत्री ने सुनीता केजरीवाल आम आदमी पार्टी को एकजुट करने के लिए बेहतर हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा वर्तमान परिस्थितियों में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पार्टी को एकजुट रखने के बेहतर हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा सुनीता केजरीवाल की उपस्थिति से आप कार्यकर्ताओं पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है।
मीडिया को दिए इंटरव्यू में सौरभ भारद्वाज ने कहा सुनीता केजरीवाल ने अपने हर वीडियो में कहा है कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल की मैसेंजर हैं। उन्होंने कहा किसी पार्टी की राजनीति सिर्फ उसके घोषणापत्र के इर्द-गिर्द नहीं घूमती है, बल्कि समर्थन आधार पर कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व के बीच भावनात्मक संबंध भी किसी संगठन को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। AAP नेता और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा “वर्षों से सुनीता केजरीवाल अरविंद केजरीवाल के साथ हर सुख-दुख में रही हैं। अगर ऐसी शख्सियत पार्टी में रहती हैं तो वे पार्टी में एक गोंद का काम करती हैं और इसे हम एक आशीर्वाद के रूप में देखते हैं, क्योंकि वे परिवार की सदस्य हैं इसलिए उन्हें अनुमति है कि वे जेल में मुख्यमंत्री से मिल सकती हैं, वे दिल्ली की बात को अरविंद केजरीवाल तक और उनकी बात को हम तक पहुंचाती हैं।





