Home » Uncategorized » भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन है ये’, INDI गठबंधन की रैली पर भाजपा ने कसा तंज; केजरीवाल पर भी साधा निशाना

भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन है ये’, INDI गठबंधन की रैली पर भाजपा ने कसा तंज; केजरीवाल पर भी साधा निशाना

दिल्ली: गठबंधन की रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर बीजेपी ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ये रैली केवल ‘भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन’ के अलावा और कुछ नहीं है। पूनावाला ने कहा कि इसका नारा ‘करेंगे हम भ्रष्टाचार, कहेंगे इसको शिष्टाचार, जब होगी जांच हम चिल्लाएंगे अत्याचार, अत्याचार’।

भाजपा नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह लालू यादव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जेल में डालेंगे क्योंकि उन्होंने ‘भ्रष्टाचार’ किया है और आज जब केजरीवाल जेल में हैं तो वो खुद इन्हीं की मदद मांग रहे हैं।

स्वराज से शराब तक, केजरीवाल का हुआ राजनीतिक रूपांतरण

भाजपा नेता ने कहा कि अदालतों से केजरीवाल को राहत नहीं मिल रही है तो वे लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी का सहारा ले रहे हैं और कह रहे हैं कि ईडी ने मुझे जेल में क्यों डाला है। यह अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक रूपांतरण है- स्वराज से शराब तक, भारत के खिलाफ भ्रष्टाचार से भ्रष्टाचार का औचित्य तक”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *