सोलन: जिला सोलन के जौणाजी के मीरीधार ज्वाला माता मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत मशीवर के उपप्रधान नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 से 17 अप्रैल को 2 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन किया जा रह है। इस प्रतियोगिता का आयोजन उपप्रधान नरेश कुमार ग्राम पंचायत मशीवर, मंदिर कमेटी एवं सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा। वहीं 17 अप्रैल को कबड्डी का फाइनल मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में गर्ल्स के लिए एंट्री फीस 300 तो वहीं बॉयज के लिए 550 रूपये रखी गई है। साथ ही फाइनल गर्ल्स जोन प्रतियोगिता में विजेता को 3100 वह उप विजेता टीम को 2100 रूपये रखा गया है। वहीं बॉयज जोन में विजेता टीम को 7100 वह उपविजेता को 5100 इनाम रखा गया है।
आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को 3100 ट्रॉफ़ी वह उपविजेता टीम को 2100 ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं उपप्रधान नरेश कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता को करवाने का मुख्य उद्देश्य नशे को रोकने के लिए युवाओं को जागरूक करना है। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वह अपने अंदर खेलों के प्रति लगाव पैदा करते हुए किसी भी खेल का हिस्सा बने, क्योंकि आजकल की नौजवान पीढ़ी नशे की लत में पड़ती जा रही है, जो आने वाले समय में बहुत ही घातक सिद्ध हो सकती है।





