Home » Uncategorized » Dharamshala Tourist Murder: हिमाचल के भागसूनाग में 33 साल के टूरिस्ट का मर्डर, 6 आरोपी गिरफ्तार….

Dharamshala Tourist Murder: हिमाचल के भागसूनाग में 33 साल के टूरिस्ट का मर्डर, 6 आरोपी गिरफ्तार….

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला में टूरिस्ट की हत्या का मामला सामने आया है. घर्मशाला के मैक्लोडगंज मैक्लोडगंज में ढाबे में खाना खाने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई. हाथापाई इतनी बढ़ गई कि इस लड़ाई-झगड़े में एक टूरिस्ट की मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पंजाब के कपूरथला के फगवाड़ा का नवदीप घूमने के लिए धर्मशाला आया हुआ था. इस दौरान वह मैक्लोडगंज के भागसूनाग गए थे. बताया जा रहा है कि यहां पर होटल में खाना खाने के दौरान शराब पीने को लेकर बहसबाजी हो गई. बाद में यह बात मारपीट तक पहुंच गई और फिर टूरिस्ट की अस्पताल में जान चली गई। जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कुछ पर्यटक धर्मशाला के मैक्लोडगंज में घूमने के लिए आये हुए थे. मैक्लोडगंज के लोकल ढाबे में खाना खाने के लिए बैठने को लेकर ढाबे के मालिक और उनके बेटे के साथ कहा सुनी हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

कैसे हुई टूरिस्ट की मौत

उन्होंने कहा कि इस लड़ाई-झगड़े के दौरान नवदीप उम्र 33 वर्ष निवासी फगवाड़ा जमीन पर गिर गए, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने की कोशिश की, लेकिन रास्ते मे ही नवदीप की मृत्यु हो गई. एसपी ने कहा कि इस मामले में अभी तक पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में किस व्यक्ति की क्या संलिप्तता है पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि इस मामले को पुलिस ने मैक्लोडगंज के फलसेटगंज थाना में दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि में यह मामला सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौत होने का लग रहा है लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई हैं उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि कि जा सकती है कि आखिर किन करणों के चलते इस पर्यटक की मौत हुई  है.

नवदीप की दो साल पहले हुई थी शादी एक बच्चा

टूरिस्ट नवदीप की शादी दो साल पहले ही हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है. फिलहाल, मामले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]