Home » Uncategorized » History 17 March: दक्षिण अफ्रीका में खत्म हुई रंगभेद की नीति…कल्पना चावला का हुआ था जन्म, जानें इतिहास

History 17 March: दक्षिण अफ्रीका में खत्म हुई रंगभेद की नीति…कल्पना चावला का हुआ था जन्म, जानें इतिहास

17 मार्च की तारीख का आधुनिक इतिहास में काफी महत्व है.  17 मार्च 1992 को दक्षिण अफ्रीका ने रंगों के आधार पर इंसानों में भेदभाव के नियम को खत्म कर नए युग की शुरुआत की थी. 1948 से चले आ रहे इस कानून पर हुए जनमत संग्रह में 33 में से 28 लाख से ज्यादा श्वेत लोगों ने वोट देकर इस नियम को जड़ से उखाड़ फेंका. इसी के साथ ही अश्वेतों के बड़े नेता नेल्सन मंडेला के 27 साल तक जेल में रहने की तपस्या भी समाप्त हुई. इसके अलावा भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की आज 62वीं जयंती है. 17 मार्च 1962 को जन्मीं कल्पना, भारत की पहली महिला थीं, जिन्होंने स्पेस में जाकर इतिहास रच दिया और अपना नाम अमर कर दिया. स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष में दूसरी उड़ान कल्पना की अंतिम उड़ान साबित हुई. 16 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटते हुए एक फरवरी को उनका यान दुर्घटनाताइवान में आई भयंकर ग्रस्त हो गया और उनकी मौत हो गई. इतिहास के तीसरे अंश में बात होगी तबाही की. 1906 में आज ही के दिन ताइवान में आए भूकंप में लगभग 1,000 लोगों की मृत्यु हो गई थी.

देश-दुनिया में 17 मार्च की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

2011: संयुक्त राष्ट्र महासंघ की सुरक्षा परिषद ने लीबिया के ऊपर नो फ्लाय जोन बनाने को मंजूरी दी। इसी को आधार बनाकर पश्चिमी देशों ने लीबिया की कर्नल मुअम्मर गद्दाफी सरकार को गिरा दिया.
1996: लाहौर में हुए क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर श्रीलंका विश्व चैंपियन बना. 107 रन की नाबाद पारी खेलने वाले अरविंद डिसिल्वा मैन ऑफ द मैच बने.
1990: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का जन्म हुआ. 2012 के लंदन ओलिंपिक में साइना ने वुमन सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता था. बैडमिंटन में ओलिंपिक पदक जीतने वाली साइना भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं.
1987: सुनील गावस्कर ने करियर का आखिरी टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला. 13 से 17 अगस्त तक बेंगलुरु में हुए इस मैच में गावस्कर मैन ऑफ द मैच रहे. हालांकि, भारत ये मैच 16 रन से हार गया था.
1978: लेबनान पर इजराइली हमलों के बाद हजारों फिलिस्तीनियों को घर छोड़कर भागना पड़ा.
1969: गोल्डा मेयर इजराइल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं। मेयर इजराइल की चौथी राष्ट्रपति थीं.
1957: फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमॉन मैग्सेसे का विमान हादसे में निधन हुआ.
1845: ब्रिटेन में रबर बैंड को पेटेंट किया गया. ब्रिटेन के आविष्कारक स्टीफन पैरी को ये पेटेंट मिला था.
1861: दस साल से ज्यादा समय तक चले आंदोलन के बाद इटली का एकीकरण हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]