Home » Uncategorized » सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, हिमाचल में भरे जाएंगे माइनिंग गार्ड के 80 पद….

सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, हिमाचल में भरे जाएंगे माइनिंग गार्ड के 80 पद….

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में वित्तीय वर्ष 2024 25 के बजट को मंजूरी दी गई। इसके अलावा उद्योग विभाग में माइनिंग गार्ड के 80 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई। इन पदों को वन विभाग के वन मित्र भर्ती प्रक्रिया की तर्ज पर भरने का प्रस्ताव है। मंत्रिमंडल ने शिमला-धर्मशाला-शिमला के बीच नई फ्लाइट शुरू करने के लिए राज्य सरकार और एलायंस एयर लिमिटेड को एमओयू (MOU) करने की अनुमति प्रदान कर दी है, जिसकी एक्सटेंड डेट 30 जून निर्धारित की गई है। प्रदेश में करीब एक दशक बाद हिमाचल प्रदेश मिनरल पॉलिसी 2024 (खनिज नीति) के ड्राफ्ट को मंजूरी प्रदान की गई। इस नीति से 500 करोड़ की रॉयल्टी आने की संभावना है। इससे अवैध खनन की गतिविधियों पर रोकने में मदद मिलेगी और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। मंत्रिमंडल ने एचपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन  का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कॉर्पोरेशन सरकारी सिविल वर्क के लिए एग्जीक्यूटिव एजेंसी होगी। अर्बन लोकल बॉडी  में स्टेट प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट  की स्थापना की जाएगी। इससे विभाग के कामकाज में पारदर्शिता आएगी तथा काम को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा। मंत्रिमंडल ने टोल टैक्स बैरियर नीलामी को भी मंजूरी प्रदान की है। यह नीलामी 1 अप्रैल, 2024 से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]