Home » Uncategorized » 3800 शिक्षकों को परमानेंट करने को लेकर तीन घंटे चला मंथन, कैबिनेट लेगी अंतिम फैसला…

3800 शिक्षकों को परमानेंट करने को लेकर तीन घंटे चला मंथन, कैबिनेट लेगी अंतिम फैसला…

  • शिक्षक नियमितीकरण को लेकर सचिवालय में तीन घंटे तक मंथन हुआ
  • शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडल उप समिति की पहली बैठक आयोजित हुई।
  • एसएमसी शिक्षकों का ऐलान, आज से करेंगे पैन डाउन स्ट्राइक

शिमला:  राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2500 एसएमसी व 1300 कंप्यूटर शिक्षकों के नियमतिकरण को लेकर सचिवालय में तीन घंटे तक मंथन हुआ। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडल उप समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहें। सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने शिक्षकों के लिए बनी नीतियों व कानूनी प्रारूप के बारे में अवगत करवाया। बैठक में 4 विकल्प तैयार किए गए हैं। इनमें पहले विकल्प के तहत इनका मानदेय बढ़ा कर इन्हें नियमित शिक्षकों की तर्ज पर अन्य छुट्टियां देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा। एसएमसी शिक्षकों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने भी पूर्व में आदेश पारित किए हैं, इसलिए सरकार सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी। शिक्षकों को न हटाने, इन्हें अन्य तरह के वित्तीय लाभ देने जैसे विकल्पों पर चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि एसएमसी व कंप्यूटर शिक्षक पिछले काफी सालों से स्कूलों में पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। दूर दराज क्षेत्रों के स्कूलों में इनकी तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इनकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए उप समिति गठित की है। बैठक में चार विकल्पों पर चर्चा की गई है। कैबिनेट के समक्ष यह विकल्प रखे जाएंगे। कैबिनेट ही अंतिम फैंसला लेगी कि आगामी क्या निर्णय लेना है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास इनके नियमितिकरण का रहेगा। इसके लिए कानूनी पहलू क्या है इस पर भी विचार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *