Home » Uncategorized » Neuralink Chip: फोन की तरह कंट्रोल होंगे इंसान,दिमाग की होगी हैकिंग, कुछ ऐसा है Elon Musk का अगला प्लान…

Neuralink Chip: फोन की तरह कंट्रोल होंगे इंसान,दिमाग की होगी हैकिंग, कुछ ऐसा है Elon Musk का अगला प्लान…

. आपके सोचने भर से कंप्यूटर-मोबाइल करेंगे काम, एलन मस्क की कंपनी ने इंसानी दिमाग में लगाई चिप

Neuralink Chip: नेशनल डेस्क। शब्द को सुनकर हमारा ध्यान सीधा फोन की हैकिंग या किसी डिवाइस की हैकिंग पर जाता है। लेकिन क्या इंसानी दिमाग को भी फोन की तरह हैक किया जा सकता है? इंसानी दिमाक को फोन की तरह कंट्रोल किया जा सकता है ? इस तरह की संभावनाओं की चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में ऐलन मास्क ने ऐलान किया है कि उनकी न्यूरालिंक कंपनी ने पहली बार इंसानी दिमाग में एक न्यूरालिंक चिप को फिट करने में सफलता हासिल की है। एलन मस्क की ब्रेन चिप बनाने वाली कंपनी न्यूरालिंक इंसानी दिमाग में सफलतापूर्वक चिप लगा चुकी है. मस्क ने इसकी घोषणा ट्विटर पर की. मस्क ने अपनी पोस्ट में कहा-जिस मरीज के दिमाग में चिप लगाया गया है उसकी सेहत में सुधार हो रहा है. आपको बता दें कि पिछले साल ही अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कंपनी ने  इंसानों में अपनी चिप की टेस्टिंग करने की इजाजत दी थी.

एलन मस्क ने पोस्ट कर दी जानकारी

मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा- केवल सोचने मात्र से, आपके फ़ोन या कंप्यूटर और उनके माध्यम से लगभग किसी भी उपकरण का नियंत्रण सक्षम हो जाता है. कुछ समय पहले ही मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने अपने ब्रेन इम्प्लांटेशन के लिए मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया था. न्यूरालिंक के अरबपति संस्थापक एलन मस्क ने घोषणा की कि ब्रेन-चिप स्टार्टअप से इम्प्लांट पाने वाले पहले मानव प्राप्तकर्ता की रविवार को प्रक्रिया हुई और वह ठीक हो रहे हैं. एक्स पर मस्क ने पोस्ट कर कहा- सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, पहले मानव को कल @Neuralink से इम्प्लांट मिला और वह अच्छी तरह से ठीक हो रहा है. न्यूरालिंक को पिछले साल अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा मनुष्यों पर इसके प्रत्यारोपण का पहला परीक्षण करने की मंजूरी दी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *