Home » Uncategorized » ऊना से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी…

ऊना से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी…

  • अनुराग ठाकुर ने आस्था स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी
  • श्रद्धालुओं का पहला जत्था आस्था स्पेशल ट्रेन से रवाना
  • ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

ऊना: हिमाचल प्रदेश के राम भक्तों को पवित्र अयोध्या धाम और भगवान राम के श्री राम जन्मभूमि में दर्शन करवाने के उद्देश्य से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार को जिला ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जय श्री राम के नारों के बीच रेलवे स्टेशन का माहौल भगवान राम के रंग में रंगा नजर आया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के एक हजार से अधिक राम भक्त पवित्र अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। ट्रेन के रवाना होने के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजिव बिंदल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जहां जय श्री राम के नारों से क्षेत्र को गुंजयमान किया वहीं भगवान राम का संकीर्तन भी किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि समूचे देश का माहौल राममय हो चुका है। उन्होंने कहा कि देवभूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम इस ट्रेन के माध्यम से एक सकारात्मक संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि राम भक्तों के 500 साल के इंतजार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामलला की स्थापना का उत्सव न सिर्फ मंदिरों में बल्कि देश भर के गुरुद्वारा साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी धूमधाम से मनाया गया है। उन्होंने अयोध्या धाम जा रहे हैं सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *