सोलन: सोलन पुलिस द्वारा लगातार नशे के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए जहां एक ओर *सप्लाई रिडक्शन* को टारगेट करके नशा ख़ासकर चिट्टा की आपूर्ति ख़त्म की जा रही है तो वही दूसरी ओर *डिमांड रिडक्शन* को टारगेट करके सोलन पुलिस की *रुस्तम योजना* के तहत सोलन ज़िला के युवाओं को नशे के ख़िलाफ़ जागरूक किया जा रहा है और साथ ही सकारात्मक कार्यों और खेलों में उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ीं में पुलिस टीमों द्वारा शिक्षण संस्थाओं में जा कर अवेयरनेस कैंपैग्न का आयोजन भी किया जा रहा है। पिछले कल सोलन पुलिस ने बाहरा यूनिवर्सिटी के प्रशासन से मिलकर हॉस्टल में रह रहे छात्रों के पास जाकर उन्हें नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। और इस मुहिम में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित की। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार ज़िला के अन्य विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रशासन से मिल कर भी आयोजित किए जा रहे हैं।





